पंजाब चुनावी धमासान 2017
दिल्ली सच में दिल वालो की है कब किसको उठा दे और कब किसको गिरा दे ये कहना मुश्किल है दिल्ली को बदलाव चाहिए था इसलिए उसने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मौका दिया और आम आदमी पार्टी की रिकॉर्ड 70 में से 67 सीट आई अब आम आदमी पार्टी दिल्ली वालो की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है ये देखने वाली बात है, अब बात करते है पंजाब की क्या आम आदमी पार्टी पंजाब में भी अपना जादू चला पायेगी। आपको याद होगा लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को सिर्फ पंजाब से ही 4 सीट मिली थी जिसकी वजह से आप का विश्वास सातवे आसमान पर है उनको पूरा विश्वास है की पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में भी उनको जरुर कामयाबी मिलेगी, लेकिन आप को ये भी नही भूलना चाहिए की लोकसभा चुनावों में दिल्ली में सभी 7 सीट बीजेपी को मिली थी लेकिन लगभग एक साल बाद ही दिल्ली की जनता ने बीजेपी को नकार दिया था ऐसा ही कुछ पंजाब में भी हो सकता है। वैसे अभी के हालातो को देखा जाय तो आप का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। ये तो सच है की पंजाब बादल सरकार से उब चुकी है और अब पंजाब की जनता को भी बदलाव चाहिए तो ये देखना दिलचस्प होगा की पंजाब किसपर अपना भरोसा दिखाती है। बीजेपी की बात की जाय तो बीजेपी की लगातार कई राज्यों में मिली पराजय के बाद उनको पंजाब में काफी मेहनत करने की जरुरत होगी और अभी तक कांग्रेस तो इस दौड़ में कही नजर ही नही आ रही। तो पंजाब के युवा किसको मौका देंगे क्या पंजाब की जनता किसी नयी पार्टी को मौका देगी या फिर जो चल रहा है वही चलता रहेगा ये देखने वाली बात है।धन्यवाद
अगर आप मेरे विचार से सहमत है तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों में शेयर करें, और अगर आप हमको कोइ सुझाव देना चाहते है तो अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे।
हमारा फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
No comments:
Post a Comment