Wednesday, 18 May 2016

जाति गत आरक्षण और राजनीती।


जाति गत आरक्षण और राजनीती।


आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की भारत इकलोता ऐसा देश है जहा पर जातिगत आरक्षण दिया जाता है। दोस्तों अगर आप भी आरक्षण का लाभ उठा रहे है तो एक सवाल आज अपने आप से पूछो की क्या सच में मेरे को आरक्षण की जरुरत है ? आपके आस पास ऐसे बहुत से लोग आपको मिल जायेंगे जिनको दो वक्त की रोटी भी नशिव नही होती और वो सामान्य वर्ग से होते है लेकिन उसको सरकार कोइ आरक्षण नही देती क्युकी वो सामान्य वर्ग से है, देश की प्रत्येक राजनीतीक पार्टी आरक्षण को बढावा देती है जो की गलत है, में ये नही कहता की आरक्षण खत्म होना चाहिए आरक्षण बहुत जरुरी है ये होना चाहिए लेकिन आरक्षण जाती के आधार पर नही होना चाहिए क्युकी गरीबी जाति पूछ कर नही आती किसी भी वर्ग का इन्सान गरीब हो सकता है। SC, ST, OBC में ऐसे बहुत से लोग है जो करोड़ पति है लेकिन वो भी आरक्षण का उतना ही फायदा उठा रहे है जितना की इन्ही वर्ग का गरीब उठा रहा है । स्कूलो और कॉलेजो में सरकार के द्वारा जो पैसे आता है SC, ST और OBC के लिए वो पैसा इन वर्ग के सभी विद्यार्थियों को मिलता है चाहे उसका परिवार करोड़ पति ही क्यों ना हो उसी स्कूल में ऐसे भी कई विद्यार्थी होते है जो सामान्य वर्ग से होते है और उनके पास किताबे लेने के लिए भी पैसे नही होते जिनका परिवार दो वक्त की रोटी भी बड़ी मुस्किल से खा रहा है लेकिन जो आरक्षण ऐसे समाज को मिलना चाहिए वो नहो मिलता और ऐसा समाज हमारी राजनीती की भेंट चढ़ जाता है। जातिगत आरक्षण ख़त्म होना चाहिए, अमीर और अमीर हो रहा है और गरीब और गरीब हो रहा है इसकी वजह काफी हद तक ये जातिगत आरक्षण भी है।
धन्यवाद
अगर आप मेरे विचार से सहमत है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करें, और अगर आप हमको कोइ सुझाव देना चाहते है तो अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें।
हमारा फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

No comments:

Post a Comment