आइये जानते है भ्रष्टाचारी नेता कैसे आ जाते है दुबारा सत्ता में।

भ्रष्टाचार नाम सुनते ही सायद आपका भी खून खौलता होगा आखिर खौले भी क्यों ना हम अपने खून पसीने की कमाई से देश निर्माण के लिए टेक्स देते है और अगर उस टेक्स को कोई भ्रष्ट नेता अपनी बाप की सम्पत्ति समझ कर अपने पास रख ले तो खून तो खौलता है। दोस्तों हमारा देश की जनता भी महान है, सब कुछ पता होने के बावजूद भी भ्रष्ट नेताओ को दुबारा सत्ता में ले आती है, हमारे देश में 10% जनता ऐसी है जो अपना वोट अपने बच्चो का भविष्य सर्फ कुछ पैसो के लालच में बेक देती है, 10% जनता ऐसी है जो शराब और बाकि की नशीली चीजो के लिए अपना ईमान बेक देती है, 10% जनता को पता ही नही होता की उनको किसको वोट देना है उनको जिस पार्टी को वोट देने को बोला जाता है वो उसी पार्टी को वोट दे देते है, 30% जनता आज भी जाति के आधार पर वोट देती है चाहे उनका उम्मीदवार भ्रष्ट या बलात्कारी ही क्यों ना हो, सबसे बड़ी दुःख की बात तो ये है की देश की 40% पढ़ी लिखी जनता वोट देने ही नही जाती वो पढ़े लिखे होने के बावजूद अपने वोट की किमत को नही समझते लेकिन बाद में सत्ता धारी पार्टी को खूब गालिया देते है, सही मायने में देखा जाय तो देश को यही लोग बर्बाद कर रहे है। दोस्तों सबसे पहले हमको अपने वोट की ताकत समझने की जरुरत है सोचये हमारे वोट में इतनी ताकत है की बड़े से बडा नेता भी हमारे सामने हाथ जोड़ कर खड़ा रहता है। तो दोस्तों आज से हम कसम खाते है की जाति के आधार पर, और चंद पैसो के लिए अपना वोट किसी भ्रष्ट पार्टी को नही देंगे, और सबसे बड़ी बात चाहे कुछ भी हो जाय वोट जरुर देंगे।
अगर आप मेरी बात से सहमत है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करें। और हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें।
हमारा फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहा क्लिक करें।
No comments:
Post a Comment