क्या सच में दिल्ली में ओड इवन प्रदूषण कम करने के लिए था ?

दिल्ली सरकार की एक अच्छी पहल ओड इवन सायद ये पहल ज्याद तर लोगो को पसंद आई हो, लेकिन दिल्ली काफी हद तक जाम मुक्त हो गयी थी, आम आदमी पार्टी का कहना है की ओड इवन की वजह से दिल्ली में काफी प्रदूषण कम हुवा क्या ये सच है क्या ये फार्मूला सच में प्रदूषण कम करने के लिए था। सायद आप लोगो ने दिल्ली के करनाल बाई पास का कूड़े का ढेर देखा हो और अगर नही देखा तो गूगल पर सर्च करके देख सकते हो ये कूड़े का ढेर दिन रात जलता रहता है और ना जाने कितनी जहरीली गैस हवा में मिलती है वहा के आस पास के लोगो का जीना मुस्किल हो रहा है, उस कूड़े के ढेर की दुर्गन्द दूर दूर तक महसूस की जा सकती है। करनाल बाई पास के रोड से निकलने पर भी काफी दुर्गन्ध आती है, तो क्या ये सब आम आदमी पार्टी को नही दिखाई देता क्या इससे प्रदूषण नही हो रहा। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार आपस में राजनीती करती है लेकिन कोइ इस तरफ भी तो ध्यान दे। प्रदूषण कम करने के लिए सिर्फ ओड इवन ही काफी है क्या सिर्फ दिल्ली की गाडियों की वजह से ही प्रदूषण हो रहा है ? अगर सच में दिल्ली का प्रदूषण कम करना है तो इन बातो पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। बाई पास के आस पास के लोग कैसे रह रहे है वहा इस बात पर सरकार को गौर करना चाहिए और अगर उनको लगता है की इस कूड़े के ढेर से कोई परेशानी नही है तो मेरा आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कोंग्रेस के सभी नेताओ से निवेदन है की आप लोग वहा 15 दिन रह के दिखाओ। अगर सच में दिल्ली के प्रदूषण को कम करना है तो ठोस कदम उठाने होंगे सिर्फ ओड इवन से काम नही चलेगा।
धन्यवाद
अगर आप मेरे विचार से सहमत है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करें, और अगर आप हमको कोई सुझाव देना चाहते है तो अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें।
हमारा फेसबुक पेज लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
No sahmat nahin आग लगाना कूडे में,वेतन न देना केंद्र असाह्योग .McD strike.
ReplyDeleteगलती केंद्र सरकार की हो या दिल्ली सरकार की इसमें बेचारी आम जनता का क्या दोष ।
ReplyDelete